फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Central All India Ulema Board wrote a letter in praise of the PM, know what is the matter

Rajasthan News: केंद्रीय ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने PM प्रशंसा करते हुए उन्हें पत्र लिखा, जानिये मामला क्या है

Tue, 19 Mar 2024 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 09:37 AM IST
सार

Ajmer: आने वाले लोकसभा चुनावों में भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों को टिकट नहीं देने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Central All India Ulema Board wrote a letter in praise of the PM, know what is the matter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वालों को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देने के फैसले का स्वागत किया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता सैयद मुजफ्फर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उलेमा बोर्ड ने विवादास्पद बयानबाजी करके देश का माहौल खराब करने वालों को चुनावों टिकट नहीं दिए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए भाजपा का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विवादास्पद बयान देने वालों को चुनावों में दरकिनार किया जाना प्रधानमंत्री की  'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' सोच को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि भाजपा ने इन चुनावों में विवादास्पद बयानबाजी की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले सांसदों के टिकट काट दिए हैं और नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा ने इन चुनावों में एनडीए के लिए इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed