फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: CBSE supplementary examinations start from tomorrow material delivered to the centers

Rajasthan News: सीबीएसई की पूरक परीक्षाएं कल से, केंद्रों पर पहुंचाई परीक्षा सामग्री, अगस्त में आएगा परिणाम

Sun, 14 Jul 2024 06:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

देश में 10वीं कक्षा में 1 लाख 32 हजार 337 और 12वीं में 1 लाख 22 हजार 170 विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट योग्य घोषित किए गए थे। 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा सभी विषयों के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: CBSE supplementary examinations start from tomorrow material delivered to the centers
कल होगी पूरक परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूरक परीक्षाएं कल सोमवार से शुरू होंगी। जिसमें सीबीएसई अजमेर रीजन में 12वीं में 8133 और 10वीं में 3749 विद्यार्थियों भाग लेंगे। 12वीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षा कल सोमवार को एक ही दिन में आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की पूरक परीक्षाएं 22 जुलाई तक चलेंगी। प्रवेश पत्र अपलोड करने के अलावा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। रीडिंग के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। परिणाम जुलाई अंत या अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


देश में 10वीं कक्षा में 1 लाख 32 हजार 337 और 12वीं में 1 लाख 22 हजार 170 विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट योग्य घोषित किए गए थे। 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा सभी विषयों के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी। कंप्यूटर एप्लिकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 तक चलेगी। वहीं, 12वीं की सभी विषयों की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं एक ही दिन 15 को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। चंडीगढ़, नोएडा, प्रयागराज, दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट आदि रीजन में भी परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed