{"_id":"65d2c16724f03a69960cacd6","slug":"rajasthan-news-ajmer-s-new-sp-is-aware-of-the-increasing-social-evils-among-youth-and-children-said-this-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: युवाओं और बच्चों में बढ़ती सामाजिक बुराइयों को लेकर सजग हैं अजमेर के नए एसपी, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: युवाओं और बच्चों में बढ़ती सामाजिक बुराइयों को लेकर सजग हैं अजमेर के नए एसपी, कही ये बात
Mon, 19 Feb 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:18 AM IST
सार
Ajmer: जिले के नए एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे युवाओं और बच्चों को समझाइश देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिनों हुए आईपीएस के ट्रांसफर में अजमेर एसपी चुनाराम जाट जहां पाली चले गए तो वहीं झुंझुनू एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई अजमेर आने वाले हैं। वे मंगलवार को बतौर एसपी अजमेर में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले नए एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई युवाओं और बच्चों में सामाजिक बुराइयों के प्रति काफी सजग हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक सभा में वहां मौजूद जनसमूह को अलग-अलग विषयों पर समझाइश देते दिखाई दे रहे हैं। एसपी देवेंद्र कुमार एक तरफ जहां पेरेंट्स को समझाते हुए कह रहे हैं कि बच्चों को मोबाइल और बाइक नहीं दें तो वहीं नशे को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने अपने स्कूल में पढ़ रहे बच्चे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा बेटा जो अभी स्कूल में पढ़ रहा है, मैंने उसे मना किया है कि वह मुझे दो चीज नहीं मांगे एक मोबाइल और दूसरा बाइक...।
विज्ञापन
आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई मूल रूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएसएफ के बाद राजस्थान पुलिस सेवा ज्वाइन की थी और साल 2020 में RPS से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा में आईपीएस बने थे। बतौर एसपी देवेंद्र कुमार की झुंझुनूं जिले में पांचवीं पोस्टिंग थी। अब वे अजमेर जिले में अपना कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन