फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: After reaching Pushkar, Bitta said – Punjab was never Khalistan nor will it ever be allowed

Rajasthan News: पुष्कर पहु्ंचे बिट्टा ने बोले- पंजाब ना कभी खालिस्तान था और ना ही कभी बनने देंगे

Fri, 15 Dec 2023 12:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर जिले के पुष्कर पहुंचे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि हिंदुस्तान एक था और एक ही रहेगा। गुरुवार देर शाम तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे बिट्टा ने ब्रह्माजी के दर्शन कर पुष्कर सरोवर में पूजन किया।

विज्ञापन
Rajasthan News: After reaching Pushkar, Bitta said – Punjab was never Khalistan nor will it ever be allowed
पुष्कर सरोवर पर पूजन करते बिट्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी पुष्कर आए अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मीडिया के साथ अपनी बातचीत में कहा कि पंजाब न कभी खालिस्तान था और ना ही बनेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें चाहे कितनी भी शरारत करें, अब भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकतीं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने के बाद देश में न तो कोई दंगे हुए और न ही कहीं गोलियां चलीं। राजनीतिक पार्टियों में लड़ाई हो सकती है लेकिन अगर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ अच्छा किया है तो उसकी भी तारीफ न करें, यह सरासर गलत होगा।
विज्ञापन


बिट्टा ने कहा कि मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि हमारा भारत सुरक्षित रहे, हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के बाद पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना की। कड़ी सुरक्षा के बीच बिट्टा ने ब्रह्मघाट पर श्रद्धालुओं के साथ सेल्फियां लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed