फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Jaisalmer SP son came under clutches of police misbehaved with SHO after drinking alcohol

Rajasthan: पुलिस के शिकंजे में आया जैसलमेर SP का बेटा, शराब पीकर थानेदार के साथ की थी बदसलूकी

Wed, 15 Feb 2023 09:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी के साथ मारपीट के मामले में जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के बेटे की गिरफ्तारी हो गई है। बताया जा रहा है कि खुद परिजन ही आरोपी युवक को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Jaisalmer SP son came under clutches of police misbehaved with SHO after drinking alcohol
जैसलमेर SP का बेटा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने के मामले में जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के बेटे प्रवीण सिंह नाथावत को अजमेर पुलिस ने आखिरकार 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसपी भंवर रणधीर सिंह ने बताया, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जब पुलिस टीम जगह-जगह तलाशी कर रही थी तो आरोपी पर दबाव बढ़ा। इसके बाद उसके परिजन उसे कोतवाली थाने के पास लेकर आए और सूचना दी। इस पर पुलिस टीम पहुंची और उसे पकड़कर ले आई। वहीं, मीडिया के सामने आरोपी एसपी पुत्र प्रवीण अपना मुंह इधर-उधर करके नजरें चुराता रहा।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
मामला 26 जनवरी का था, जब क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी करण सिंह 26 जनवरी का ड्राई-डे होने के कारण बिना वर्दी के साइकिल से शाम को गश्त के लिए निकले। गश्त के दौरान वह स्टीफन चौराहा, पंचशील और आइनोक्स मॉल होते हुए भैरूबाड़ा चौराहा की तरफ पहुंचे थे। भैरूबाड़ा चौराहे के सामने स्थित सतगुरू इंटरनेशनल स्कूल पृथ्वीराज नगर की तरफ गश्त करते हुए सतगुरू स्कूल के थोड़ी दूर आगे गए। यहां सुनसान सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की गाड़ी में एक लड़का और एक लड़की शराब का सेवन करते हुए बैठे नजर आए। संदिग्ध नजर आने पर गाड़ी के पास गए तो गाड़ी में से शराब की बदबू आई। नाम पता पूछा तो वह तेज आवाज में बोला कि आप कौन होते हो, मुझसे नाम पता पूछने वाले। तब परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि वे क्रिश्चयनगंज थाने के सीआई हैं। अपना नाम करण सिंह खंगारोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने की गाली-गलौज...
इतने में युवक ने तेज आवाज में गाली निकालते हुए धमकी दी कि तेरे जैसे बहुत सीआई देखे हैं। तू मेरे को जानता नहीं है, मेरा नाम भी प्रवीण नाथावत है। इसके बाद मामला सामने आने के बाद आईजी ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने, लोक सेवक से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जांच एएसपी भंवर रणधीर सिंह को सौंपी गई थी। एक फरवरी को आरोपी का शादी-समारोह पुष्कर में हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच पूरी की और आरोपी की तलाश शुरू की। नौ फरवरी को आरोपी की वारदात में प्रयुक्त कार नागौर बड़ी खाटू से पकड़ी, उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed