फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Beawar soldier Govardhan posted in SSB dies of heart attack in Assam

Rajasthan: SSB में तैनात ब्यावर के जवान गोवर्धन की असम में हार्ट अटैक से मौत, सूरजपुरा में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 31 Dec 2023 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/ब्यावर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

राजस्थान के जवान गोवर्धन लाल की असम में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वे ब्यावर के निवासी थे, एसएसबी के जवानों ने गोवर्धन का उनके गांव सूरजपुरा में अंतिम संस्कार किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Beawar soldier Govardhan posted in SSB dies of heart attack in Assam
गोवर्धन लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर जिले के निवासी असम एसएसबी में तैनात सूरजपुरा गांव के एक सैनिक की हार्ट अटैक से कैंप में ही मौत हो गई। जवान गोवर्धन लाल एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


उनके परिजनों ने बताया कि पांच भाई और दो बहने हैं, गोवर्धन तीसरे नंबर पर थे। पिता की मौत 14 जनवरी 2023 को हुई थी, उनकी पढ़ाई सूरजपुरा में हुई थी। गोवर्धन के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। साल 2006 में सेना में भर्ती हुए थे। पूरा परिवार इनका अजमेर में ही निवास करता है। उनके सभी भाई सेना में जवान हैं। गोवर्धन की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उनका शव उनके पैतृक गांव सूरजपुरा में एसएसबी के जवानों द्वारा लाया गया व सलामी के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




सेना के जवानों और ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान का शव उनके गांव पहुंचते ही चारों ओर सन्नाटा छा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनकी अंतिम विदाई के समय सभी ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। जवान अपने मृदु व सहज स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। ग्रामीणों ने बताया कि जब कभी भी वे छुट्टी पर घर आते तो सभी के यहां जा-जा कर मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed