फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Action taken in Ajmer on instructions of CM Bhajanlal 18 thousand liters of edible oil seized

Rajasthan: अजमेर में सीएम भजनलाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, 18 हजार लीटर खाद्य तेल जब्त

Thu, 30 May 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 May 2024 05:18 PM IST
सार

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। अजमेर में नकली खाद्य तेल का जखीरा पकड़ा गया है। करीब 18 हजार लीटर नकली खाद्य तेल जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Action taken in Ajmer on instructions of CM Bhajanlal 18 thousand liters of edible oil seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल इकबाल खान के निर्देशन एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार गुरुवार को पार्वती ऑयल मिल्स, श्रीराम ऑयल एंड पेट्रोकेमिकल्स व श्री पार्वती एडिबल इंडस्ट्रीज पर्वतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर के गोदाम पर अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा जयपुर के नेतृत्व में जयपुर की स्पेशल केंद्रीय टीम और अजमेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा छापा मारा गया। जहां पर विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के डुप्लीकेट और अलग-अलग लेवल लगाकर मिस ब्रांड और मिलावट के साथ तैयार किया जा रहे थे।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पार्वती पोस्टमैन प्लस मूंगफली तेल रियल स्टार, पार्वती स्वातिक, पार्वती पोस्टमैन प्लस, रियल फ्रेश, पोस्टमैन प्राइड, पोस्टमैन स्टार, प्रोफिट, रियल फ्रेश लाइट, श्री पार्वती स्वाद, श्री पार्वती स्वास्तिक, पार्वती स्वाद, श्री पार्वती स्वातिक, पार्वती प्लस, न्यू पोस्टमैन गोल्ड, पार्वती प्लस, महारथी, पोस्टमैन गोल्ड, ऐसे अनेक ब्रांड मौके पर एक साथ पैक किये जा रहे थे।
विज्ञापन




छापामारी के दौरान सामने आया कि पार्वती ब्रांड आयल के कार्टून में पोस्टमैन पैक किया जा रहा था। इसके मालिक भगवान दास हरवानी बताए गए हैं, जिनकी लंबे समय से विभाग को गड़बड़ी की सूचनाएं मिल रही थीं। विभाग की टीम ने मौके पर लगभग 18,000 लीटर के आसपास का स्टॉक पाया गया है। जिसको सीज करके सभी ब्रांड के समय भी लिए गए हैं। यह घटिया क़्वालिटी का मिस ब्रांड तेल अगर बाजार में पहुंचता तो लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी कार्रवाई अति खाद्य आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, पंकज ओझा के नेतृत्व में की गई। मौके पर जयपुर से आई टीम के FSO विनोद शर्मा, अमित शर्मा, देवेंद्र राणावत और अजमेर की टीम के सुशील चोटवानी, केसरी नंदन शर्मा और अजय मोयल द्वारा सैंपलिंग और सीजर की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed