फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pisangon police station recovered a tractor stolen 6 years ago and arrested three accused

Ajmer News: छह साल बाद पुलिस ने जैसलमेर से बरामद किया चोरी हुआ ट्रैक्टर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

अजमेर की पीसांगन पुलिस ने छह साल पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने शौक के लिए ट्रैक्टर चोरी किया था।

विज्ञापन
Pisangon police station recovered a tractor stolen 6 years ago and arrested three accused
पुलिस गिरफ्त में ट्रैक्टर चोरी के आरोपी।

विस्तार

अजमेर जिले की थाना पीसांगन पुलिस ने छह साल पुराने चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने भटसूरी गांव से 2019 में चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


थानाधिकारी प्रहलाद सहाय मीणा ने बताया कि 25 सितंबर 2019 को भटसूरी निवासी पप्पूराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 सितंबर की रात को उसने अपना ट्रैक्टर घर के बाहर गली में खड़ा किया था, जो सुबह गायब मिला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिल पाया। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर जैसलमेर जिले में है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फलसूंड थाना क्षेत्र के थैबो की ढाणी कैसुला का पाना निवासी रईश खान (26) पुत्र मोहम्मद हुसैन के कब्जे से ट्रैक्टर बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हेडमास्टर अश्लील इशारे करता है', छात्रा ने मां-चाची को बताई आपबीती; स्कूल में जूतों से पिटा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की जांच में खुलासा हुआ कि ट्रैक्टर चोरी की वारदात में भटसूरी निवासी जगदीश गुर्जर (28) और ब्यावर के रास थाना क्षेत्र के हमड़ाई गांव निवासी छगनाराम गुर्जर (26) भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार किया। जगदीश गुर्जर को केंद्रीय कारागृह अजमेर से प्रोडक्शन वारंट के जरिए और छगनाराम गुर्जर को रास क्षेत्र से दबोचा गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शौक और मौज-मस्ती के लिए ट्रैक्टर चोरी किया था। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed