{"_id":"66449f5782df2f95f907721b","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-rs-2-000-in-ajmer-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अजमेर में पटवारी चढ़ा एसीबी के हत्थे, दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अजमेर में पटवारी चढ़ा एसीबी के हत्थे, दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Wed, 15 May 2024 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 15 May 2024 05:11 PM IST
सार
Rajasthan News: अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सरदार सिंह राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण की एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर एसीबी के डीआईजी रणधीर सिंह ने बताया कि अजमेर एसीबी यूनिट को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि अजमेर जिले के अराई की गागुंदा तहसील के पटवारी सरदार सिंह द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण की एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसपर एएसपी राकेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे शिकायत का सत्यापन कर आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आरोपी पटवारी को 2 हजार रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी द्वारा सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 1 हजार रुपए की रिश्वत वसूल कर चुका है।
विज्ञापन
एसीबी के डीआईजी रणधीर सिंह के सुपरविजन में आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई जारी है और उसके आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। मामले में एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन