{"_id":"6315f28fef838b598126fb3c","slug":"patient-jumped-from-the-window-of-jawaharlal-nehru-hospital-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मरीज अस्पताल की खिड़की से कूद गया, रात भर झाड़ियों में रहा, नर्सिंगकर्मियों को खबर ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मरीज अस्पताल की खिड़की से कूद गया, रात भर झाड़ियों में रहा, नर्सिंगकर्मियों को खबर ही नहीं
Mon, 05 Sep 2022 06:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 06:29 PM IST
सार
राजस्थान में अजमेर संभाग के तहत आने वाले सबसे बड़े अस्पताल में एक मरीज ने गजब की कलाकारी दिखाई। मरीज ने अस्पताल की खिड़की छलांग लगा दी और अस्पताल प्रशासन को कुछ पता ही नहीं। परिवार के मुताबिक, आदतन नशेड़ी मरीज पूरी रात झाड़ियों में बेसुध पड़ा रहा।
विज्ञापन
मरीज को झाड़ियों में से निकालते हुए
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक आदतन नशेड़ी मरीज ने रविवार रात वार्ड की खिड़की से कूद गया। हैरत की बात यह है कि मरीज के गायब होने पर वार्ड में मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने भी कोई पड़ताल नहीं की और युवक रात भर कंटीली झाड़ियों में पड़ा रहा।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह युवक के परिचित ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अपने साथ घर ले गए।
मरीज की मां ने बताया, वो आदतन नशेड़ी है और इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आदतों में कोई सुधार नहीं होने के कारण बीती रात उसने वहां से भागने की नियत से वार्ड की खिड़की तोड़कर छलांग लगा दी। मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस के पास किसी तरह की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन