फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: New initiative of Ajmer Range DIG, now complainants will not have to visit police stations

Ajmer News : अजमेर रेंज डीआईजी की नई पहल, अब परिवादियों को नहीं लगाने पड़ेंगे थानों और चौकियों के चक्कर

Mon, 04 Nov 2024 11:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 11:40 PM IST
सार

अजमेर रेंज के डीआईजी की नई पहल के बाद अब परिवादियों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ने व्यवस्था में नवाचार करते हुए परिवादियों की परेशानी को समाप्त करने की कोशिश की है। जानिये उनकी इस पहल के बारे में

विज्ञापन
Ajmer News: New initiative of Ajmer Range DIG, now complainants will not have to visit police stations
अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल

विस्तार

अजमेर रेंज के परिवादियों को अब अपनी परेशानी बताने के लिए थाने, चौकी और एसपी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने नई पहल करते हुए व्हाट्स एप के शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर 8764853020 जारी किए हैं। जिसके जरिये महीने के पहले और अंतिम शुक्रवार को परिवादी वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारी को अपनी पीड़ा बता सकता है।

विज्ञापन


रेंज के जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानों से परिवादी को ऑनलाइन जोड़कर सुनवाई की जाएगी, जिसमें परिवादी इच्छित स्थान चुन सकेगा, इससे दूरदराज से आने वाले परिवादियों को परेशानी नहीं होगी। अजमेर रेंज के परिवादियों को राहत देने के लिए ई-सुनवाई व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है, जिसमें 7 जिलों के परिवादी अपनी शिकायत रेंज स्तर पर जारी व्हाट्स एप नंबर पर भेज सकेंगे। जिसमें रेंज ऑफिस के अधिकारी परिवादी से उसके इच्छित स्थान पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़कर उसकी समस्या का निस्तारण करेंगे। महीने में दो दिन ई-सुनवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 
विज्ञापन


डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय पर रेंज के सभी परिवादी दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें कई लोग आने में सक्षम नहीं होते। इसी को ध्यान में रखते हुए रेंज के सभी परिवादियों के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महीने के प्रथम और अंतिम शुक्रवार को ई सुनवाई की शुरुआत की गई है, जिसके तहत परिवादी उपलब्ध कराए गए नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद रेंज कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उस परिवादी को उसके इच्छित स्थान और समय को देखते हुए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसमें संबंधित थाना अधिकारी और सीओ भी शामिल होंगे। परिवादियों को दूरदराज से कार्यालय पर नहीं आना पड़े इसे लेकर उन्हें यह सुविधा जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि बीते कुछ समय में कई परिवादियों की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेंज के 7 थाना अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही बेहतर काम करने वाले थाना अधिकारियों को प्रोत्साहित पत्र भी दिया गया है। डीआईजी शर्मा ने बताया कि महिला अपराध में पिछले साल से इस साल कमी आई है।

जानकारी देते अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल

जानकारी देते अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed