फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Newly appointed District Collector Lok Bandhu took charge in ajmer

Ajmer: नवनियुक्त जिला कलेक्टर लोकबंधु ने संभाला कार्यभार, बोले- राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करना प्राथमिकता

Sun, 08 Sep 2024 08:16 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 08:16 AM IST
सार

Ajmer: अजमेर के नवनियुक्त जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार देर शाम जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजमेर का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करवाना एवं बजट घोषणओं को पूरा कराना प्राथमिकता रहेगी। अजमेर में जल भराव की समस्या का भी प्राथमिकता के आधार पर हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Newly appointed District Collector Lok Bandhu took charge in ajmer
नवनियुक्त जिला कलक्टर लोकबंधु ने संभाला कार्यभार

विस्तार

जिला कलेक्टर लोक बंधु शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने उनका स्वागत किया। जिला कलेक्टर ने कार्यभार संभालने के साथ ही अजमेर जिले में जल भराव की स्थितियों की जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर राठौड़ ने उन्हें जल भराव के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद पत्राकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता शहर को जल भराव से आ रही समस्याओं को दूर कराना है। इसके लिए समस्याग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली जाएगी। ज्यादा से ज्यादा पम्प सेट लगाकर पानी को निकाल जाएगा। अधिकारियों के साथ मिलकर आमजन को राहत प्रदान करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी भजनलाल शर्मा द्वारा निर्देशित राज्य सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ लागू करवाया जाएगा। जन सुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को भी तय समय सीमा में लागू करवाया जाएंगा। इनके लिए भूमि आंवटन एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed