{"_id":"640d3e141ff6aba3e40a2ba5","slug":"minister-rathore-warned-mla-suresh-rawat-and-mp-bhagirath-chowdhary-regarding-the-development-of-pushkar-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: विधायक और सांसद को मंत्री राठौड़ ने दी चेतावनी, बोले- पुष्कर के विकास पर नौटंकी न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: विधायक और सांसद को मंत्री राठौड़ ने दी चेतावनी, बोले- पुष्कर के विकास पर नौटंकी न करें
Sun, 12 Mar 2023 07:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:54 PM IST
सार
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी एवं पुष्कर के विधायक सुरेश रावत पर पुष्कर के विकास के नाम पर नौटंकी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
निगम अध्यक्ष राठौड़ अजमेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बात की। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष तक तीर्थ की पवित्रता पर मौन रहने वाले विधायक सुरेश रावत ने सांसद भागीरथ चौधरी के साथ मिलकर केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुष्कर आगमन पर ज्ञापन देकर विकास की गुहार लगा रहे हैं, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुष्कर के कायापलट एवं विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि घबराहट और निराशा में केवल अपनी इज्जत बचाने के लिए ज्ञापन देकर झेप मिटा रहे हैं। तीर्थराज पुष्कर में इनकी खूब किरकिरी हो रही है तो अब इनको विकास याद आया है। ये लोग भ्रम फैलाने में माहिर हैं। राजस्थान सरकार के चलाए जा रहे विकास पर झूठी वाहवाही लूटने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों से राजस्थान की ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने का आग्रह किया। निगम अध्यक्ष राठौड़ के अजमेर पहुंचने पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, शिव कुमार बंसल, अजय कृष्ण तेनगौर, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, सोनल मौर्य, जय शंकर चौधरी आदि ने स्वागत किया।
राठौड़ ने किया पोस्टर का विमोचन
आगामी 18 एवं 19 मार्च को पुष्कर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप पोस्टर का विमोचन किया।
चैंपियनशिप के आयोजक यशोवर्धन शैली ने बताया कि दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में नौ राज्यों के 250 पहलवान भाग लेंगे।