फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Like every year, this year too the 813th Urs of Khwaja Gareeb Nawaz will be celebrated

Ajmer News:शान और शौकत से भरेगा ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स, 28 दिसंबर को चढ़ेगा झंडा

Fri, 06 Dec 2024 05:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 05:52 PM IST
सार

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। इस केस की सुनवाई 20 दिसंबर को है। इस बीच ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वें उर्स की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 2 जनवरी से उर्स शुरू होगा।  

विज्ञापन
Like every year, this year too the 813th Urs of Khwaja Gareeb Nawaz will be celebrated
हर साल की तरह इस साल भी शान और शौकत से भरेगा ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स

विस्तार

अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर भले ही विवाद हो रहा है। पर यहां के सालाना उर्स  की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस साल ख्वाजा का  813 वां उर्स मनाया जाएगा। उर्स की तारीखों और उसमें होने वाले कार्यकर्मों की रूपरेखा घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन

 
 दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने बताया कि अजमेर शरीफ का बहुत शुकून भरा माहौल है । कोर्ट में वाद दायर करने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर  सभी जाति धर्म के लोग आते हैं। उर्स में ज्यादा से ज्यादा जायरीन आएं इसलिए सब कुछ तय हो गया है।  सरवर चिश्ती ने कहा कि 28 दिसम्बर को उर्स का झंडा चढ़ेगा और 2 जनवरी से उर्स की शुरुआत होगी । पहले रजब से नौ रजब तक गरीब नवाज के उर्स का आयोजन होगा।  उर्स के दौरान गुस्ल कव्वालियां सहित अन्य रस्में भी होंगी। 
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी शान और शौकत से भरेगा ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को सुनवाई 
 हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर की निचली अदालत में दरगाह में शिव मंदिर होने का वाद प्रस्तुत किया है। इसको लेकर आगामी 20 दिसंबर को न्यायालय में सुनवाई होगी। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी करके सभी का पक्ष जाना है। दरगाह के खादिमों का कहना है कि इस पूरे मामले से दरगाह पर कोई असर नहीं पड़ा है। लगातार जायरीन आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी गरीब नवाज का उर्स धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed