फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Laxmi Bundel became Ajmer city women congress president, wave of happiness among congressmen

Ajmer News: लक्ष्मी बुन्देल बनीं अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेसजनों में खुशी की लहर

Wed, 28 May 2025 08:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 08:10 PM IST
सार

Ajmer: लक्ष्मी बुन्देल वर्तमान में नगर निगम अजमेर में पार्षद के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर निरंतर कार्य किया है। चाहे धरना प्रदर्शन हो या प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात, लक्ष्मी बुन्देल हमेशा महिलाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर और सक्रिय रही हैं।

विज्ञापन
Laxmi Bundel became Ajmer city women congress president, wave of happiness among congressmen
लक्ष्मी बुन्देल बनीं अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम अजमेर की पार्षद लक्ष्मी बुन्देल को अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद चंदन सिंह ने बताया कि लक्ष्मी बुन्देल को यह जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शहर में खुशी का माहौल है, खासकर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


लक्ष्मी बुन्देल वर्तमान में नगर निगम अजमेर में पार्षद के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर निरंतर कार्य किया है। चाहे धरना प्रदर्शन हो या प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात, लक्ष्मी बुन्देल हमेशा महिलाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर और सक्रिय रही हैं। उनके इस समर्पण और संघर्षशील छवि को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ सिपाही सुनील का अंतिम संस्कार, बजरी माफियाओं ने डंपर से कुचलकर की थी हत्या    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बुन्देल को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में बोलते हुए लक्ष्मी बुन्देल ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा महिलाओं के हक और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेंगी। साथ ही, संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगी।

स्वागत समारोह में दक्षिण ब्लॉक ब के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह, ईश्वर राजोरिया, हरपाल सिंह छाबड़ा, सोना धनवानी, मनीष सैन, पुनीत सांखला, काजर राजोरिया, महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया, योगेश भारती, मधु, हेमलता, लाजवंती, कांता, अश्विनी, मुकेश पंवार, संजय यादव, मनोज भाटी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस नियुक्ति से पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता को नई ऊर्जा मिलेगी, ऐसा विश्वास स्थानीय कांग्रेसजनों ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed