फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Kabaddi match between Indian and foreign players took place at Pushkar fair foreigners lost

Ajmer News: पुष्कर मेले में देशी-विदेशी खिलाड़ियों के बीच हुआ कबड्डी मैच, विदेशियों की हुई हार

Mon, 11 Nov 2024 12:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 12:56 PM IST
सार

पुष्कर मेले में देशी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच हुआ। इस दौरान देशी खिलाड़ियों ने विदेशियों को करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
Ajmer News Kabaddi match between Indian and foreign players took place at Pushkar fair foreigners lost
कबड्डी मैच खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देशी-विदेशी सैलानियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी टीम के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच में स्थानीय टीम के खिलाड़ी बाजी मार रहे हैं और विदेशी मेहमानों को शिकस्त दे रहे हैं।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए विदेशी खिलाड़ियों को शिकस्त दी। निर्णायक टीम के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने 43-29 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम में 10 खिलाड़ियों में विदेशी टीम में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।भारतीय खिलाड़ियों ने 43 अंक प्राप्त किए तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों ने 29 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि हर बार हम मैच में भाग लेते हैं और जीत दर्ज करते हुए विदेशी टीम को हराते हैं। हमने खेल को खेल की भावना से खेला और जीत दर्ज की, हमको बहुत अच्छा लगा। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो खेल विलुप्त हो रहे हैं, उसको प्रशासन ने उठाने का काम किया है और ऐसे खेल होते रहने चाहिए। विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि उनको भी मैच खेलकर बहुत अच्छा लगा। कबड्डी मैच में दोनों ही टीमों की ओर से काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुष्कर में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला चल रहा है, जिसमें देश के साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पर्यटक पुष्कर पहुंच रहे हैं। कल कार्तिक एकादशी के साथ पुष्कर में धार्मिक मेले की शुरुआत हो जाएगी, जो पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में स्नान करने के लिए पुष्कर पहुंचेंगे और जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन भी करेंगे। मेले को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

देसी विदेशी सैलानियों के बीच हुआ कबड्डी मैच का आयोजन

देशी-विदेशी सैलानियों के बीच हुआ कबड्डी मैच का आयोजन

देसी विदेशी सैलानियों के बीच हुआ कबड्डी मैच का आयोजन

देशी-विदेशी सैलानियों के बीच हुआ कबड्डी मैच का आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed