{"_id":"68c2a21e4cdaee2fdf065a80","slug":"interview-dates-for-ras-2023-and-public-relations-officer-recruitment-2024-announced-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3392422-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC Interview Dates 2025: आरपीएससी ने इन दो भर्तियों के अंतिम चरण के इंटरव्यू की डेट की जारी, याद रखें ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC Interview Dates 2025: आरपीएससी ने इन दो भर्तियों के अंतिम चरण के इंटरव्यू की डेट की जारी, याद रखें ये...
Thu, 11 Sep 2025 05:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:30 PM IST
सार
RPSC Interview Dates 2025: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस-2023 और जनसंपर्क अधिकारी भर्ती-2024 के अंतिम चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। अब सितंबर और अक्टूबर में होने वाले इन इंटरव्यू से हजारों अभ्यर्थियों के सपनों का फैसला तय होगा।
विज्ञापन
आरएएस-2023 और जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती-2024 के साक्षात्कार तिथियां घोषित
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने दो बड़ी भर्तियों के अंतिम चरण के साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। इनमें राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस)-2023 और जनसंपर्क अधिकारी भर्ती-2024 शामिल हैं। आयोग के अनुसार, दोनों ही भर्तियों के साक्षात्कार सितम्बर और अक्टूबर माह में आयोजित किए जाएंगे।
आरएएस-2023 साक्षात्कार
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरएएस भर्ती-2023 के लिए अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितंबर से 14 अक्टूबर, 2025 तक होंगे। यह भर्ती लंबे समय से अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा में थी, जिसके बाद अब आयोग ने अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती-2024
वहीं, जनसंपर्क अधिकारी (PRO) भर्ती-2024 के पदों के लिए साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर, 2025 को आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने साफ किया है कि केवल वही अभ्यर्थी साक्षात्कार में बैठ सकेंगे, जिन्हें पहले से निर्धारित पात्रता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
आवश्यक निर्देश
आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। आयोग ने चेतावनी दी है कि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- RPSC Interview Dates: इंतजार खत्म, आरपीएससी ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां करी घोषित, देखें...
साक्षात्कार पत्र
साक्षात्कार पत्र (Interview Call Letter) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेते रहें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस प्रकार, आयोग ने दोनों ही महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए कार्यक्रम जारी कर उम्मीदवारों की तैयारियों को अंतिम रूप देने का अवसर प्रदान किया।है।
ये भी पढ़ें- Politics: राजस्थान में जासूसी विपक्ष की 'प्रेमिका', सत्ता मिलते ही सब भूले, कब किस पर लगे आरोप? नया विवाद क्या