फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Artists busy in making idols of Mata for Navratri, will be installed in hundreds of pandals

Ajmer News: नवरात्रि को लेकर माता की प्रतिमाएं बनाने में जुटे कलाकार, सैकड़ों पांडालों में होगी स्थापना

Sun, 29 Sep 2024 08:47 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 08:47 AM IST
सार

शहर में शारदीय नवरात्रों को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। पांडालों में होने वाली माता की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर कारीगर प्रतिमाएं बनाने में जुटे हुए हैं। आने वाले नौ दिनों तक शहर में गरबों की धूम रहेगी।

विज्ञापन
Ajmer News: Artists busy in making idols of Mata for Navratri, will be installed in hundreds of pandals
नवरात्रि को लेकर मूर्ति बनाने में जुटे कारीगर

विस्तार

तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों के लिए अजमेर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्रों को लेकर माता की प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगर पूरी तैयारी के साथ काम को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अजमेर के सैकड़ों पांडालों में माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 9 दिनों तक शहर में गरबों की धूम रहेगी। 

विज्ञापन


शहर के वैशाली नगर, आनासागर चौपाटी के निकट माता की भव्य प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं तो वहीं बनी हुई प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्ति बनाने वाले कलाकार श्रवण ने बताया कि आगामी नवरात्रों को लेकर वह माता की मूर्तियां बना रहे हैं। पिछले 15 सालों से प्रतिमाएं बनाने का काम कर रहे श्रवण ने बताया कि माता की प्रतिमा को बनाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस और जूट का उपयोग किया जाता है, सांचे के जरिए मूर्ति को आकार दिया जाता है उसके बाद कलर का इस्तेमाल कर उसे अंतिम रूप दिया जाता है। उनके द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं को लोग पसंद करते हैं वह शहर के अनेक स्थानों से उनकी बनाई गई मूर्ति को खरीदने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पास 3- 4 फीट से लेकर 8 फीट तक की मां दुर्गा की प्रतिमाएं हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति को बनाने में काफी खर्च आता है और मेहनत भी लगती है। ढाई हजार रुपये से लेकर 7 से 8 हजार तक में उनकी बनाई मूर्ति बिकती है। मूर्ति बनाने में श्रवण के साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी यही कार्य पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवरात्रि को लेकर मूर्ति बनाने में जुटे कारीगर

नवरात्रि को लेकर मूर्ति बनाने में जुटे कारीगर

 

नवरात्रि को लेकर मूर्ति बनाने में जुटे कारीगर

नवरात्रि को लेकर मूर्ति बनाने में जुटे कारीगर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed