फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer International Affairs Youth Summit Haji Salman Chishti inspired youth 30 countries youth participated

इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट: हाजी सलमान चिश्ती ने युवाओं को किया प्रेरित, 30 से अधिक देशों के युवा हुए शामिल

Fri, 11 Apr 2025 03:53 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 03:53 PM IST
सार

हाजी सलमान चिश्ती ने इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट में युवाओं को प्रेरित किया। इसमें 30 से अधिक देशों के युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
Ajmer International Affairs Youth Summit Haji Salman Chishti inspired youth 30 countries youth participated
इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के जिंदल स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा आयोजित इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट 2025 का समापन एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक सत्र के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हाजी सैयद सलमान चिश्ती, जो अजमेर शरीफ़ दरगाह के 26वीं पीढ़ी के गद्दीनशीन हैं और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हैं, ने युवाओं को प्रेम, सेवा और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विज्ञापन


इस वर्ष का विषय “नफरत पर विजय और दोस्ती के पुल बनाना” रहा, जिसमें 30 से अधिक देशों से आए युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने भाषण में हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा, “नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि प्रेम और करुणा से दिया जाना चाहिए। हमें एक-दूसरे में ईश्वर का अक्स देखना चाहिए और विभाजन की दीवारों को तोड़कर एकता की पुल बनानी चाहिए।”
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्मचारी के नाम पर बनी फर्जी फर्म, 13.28 करोड़ का हुआ लेन-देन
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. मरियान अर्दो, निदेशक, लिस्ट इंस्टीट्यूट हंगेरियन कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली ने विश्वविद्यालय द्वारा अंतर संस्कृतिक संवाद और वैश्विक युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से शांति के दूत बनने का आह्वान किया। जिंदल स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के डीन प्रो. श्रीराम चौलिया ने कहा, “यह समिट इस बात को दर्शाती है कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक विकास का ही नहीं, बल्कि नैतिक और आध्यात्मिक नेतृत्व का भी मंच होना चाहिए। हाजी सैयद सलमान चिश्ती और अन्य वैश्विक वक्ताओं की उपस्थिति ने हमारे छात्रों की सोच को व्यापक और समावेशी बनाया है।”

यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर बोले नसीरुद्दीन चिश्ती- यह भारत की संप्रभुता का प्रतीक

समापन समारोह में विनय वर्मा कलेक्टिव्स द्वारा एक मनमोहक सूफी कव्वाली प्रस्तुति दी गई। ये युवा कलाकार प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के केएम म्यूज़िक कंसर्वेटरी से प्रेरित हैं। उनकी प्रस्तुतियां “ख्वाजा मेरे ख्वाजा,” “कुन फया कुन,” और “जिक्रअल्लाह” ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और समिट के संदेश को संगीत के माध्यम से जीवंत किया। प्रेम, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर इस समिट ने वैश्विक मित्रता, युवाओं के सशक्तिकरण और आध्यात्मिक चेतना का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट

इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट

इंटरनेशनल अफेयर्स यूथ समिट

यूथ समिट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed