फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Gold and silver ornaments looted from a woman in Nagola

Ajmer: नागोला में सम्मोहित कर महिला से की ठगी, दो शातिर महिलाओं ने बातों में उलझाकर उतरवाए गहने

Thu, 02 Mar 2023 08:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Mar 2023 08:14 AM IST
सार

नागोला कस्बे में महिला को बातों में फंसा कर दो महिलाओं ने सोने-चांदी के गहने लूट लिए। पीड़ित महिला का आरोप है कि पानी पिलाने के दौरान आरोपी महिलाओं ने उसे सम्मोहित कर लिया।

विज्ञापन
Gold and silver ornaments looted from a woman in Nagola
महिला से की ठगी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागोला कस्बे में बुधवार को दोपहर 12 बजे एक महिला को बातों में फंसा कर दो महिलाओं ने सोने-चांदी के गहने लूट लिए। नागोला निवासी पूर्व वार्ड पंच देवकरण गुर्जर की पत्नी छोटी देवी गुर्जर(55) ने बताया कि दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो महिलाएं आई और पानी मांगा। छोटी देवी का आरोप है कि महिलाओं ने उसे सम्मोहित कर लिया। बातों में उलझाकर आरोपी महिलाओं ने उससे सोने की तीन मादलिया, चांदी की काकणी तथा दो चांदी के आंवला ले लिए।

विज्ञापन


नहाने के बाद आया होश
पीड़ित महिला छोटी देवी गुर्जर ने बताया कि दोनों महिलाएं पानी पीने के लिए उसके पास घर पर आई। वह उनके लिए पानी लेकर आई तो उन औरतों ने कहा कि उनके पास बर्तन हैं, उसी में पानी डाल दो। पीड़ित महिला ने उनके बर्तन में ही पीने का पानी डाल दिया। उसी समय उन दोनों महिलाओं ने पीड़ित महिला को सम्मोहित कर लिया और उसके गहने उतरा लिए और चंपत हो गई। पीड़ित महिला छोटी देवी गुर्जर के अनुसार जब तीन बजे स्नान किया तब उसको होश आया कि सोने और चांदी के आभूषण ठग लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed