{"_id":"64ed99b106cc0b060a0e2009","slug":"gajendra-singh-shekhawat-said-that-farmers-crops-are-getting-ruined-due-to-lack-of-electricity-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: शेखावत बोले- मुफ्त की बात तो दूर पहले बिजली मिले तो सही; फसलें बर्बाद हैं, किसान त्राहि-त्राहि कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: शेखावत बोले- मुफ्त की बात तो दूर पहले बिजली मिले तो सही; फसलें बर्बाद हैं, किसान त्राहि-त्राहि कर रहा
Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
सार
सरकार ने मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, मगर अब लोग बिजली का इंतजार कर रहे हैं। बिजली के अभाव में किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है, उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को पास के गांव गनाहेड़ा स्थित मोरारी बापू आश्रम में शिव प्रदोष के उपलक्ष्य में आयोजित सहस्त्रधारा कार्यक्रम में शिरकत की तथा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
अल्प समय की पुष्कर यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है। संगठन की शक्ति को बढ़ाने के लिए पार्टी न केवल चुनाव में बल्कि हमेशा सक्रिय रहती है। भाजपा अन्य राजनैतिक पार्टियों की तरह नहीं है कि जो चुनाव के अंतिम दिनों में काम करें। हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हमेशा सक्रिय रहकर जनता से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार की निशुल्क योजनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, मगर अब लोग बिजली का इंतजार कर रहे हैं। बिजली के आभाव में किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है, उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। अन्नपूर्णा योजना के नाम पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक हजार करोड़ रुपये अपनी जेब में डालने के लिए कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के कितने करोड़ लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। यह सब जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगा। इससे पूर्व भटबाय गणेश मंदिर के पास विधायक सुरेश सिंह रावत और पालिकाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन