Rajasthan: अजमेर में दो बाइक की भिड़ंत, मरने वाले चार में तीन एक ही परिवार के थे
अजमेर के सरवाड़ में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में देर रात दो बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बाइक सवार लक्ष्मण गुर्जर पत्नी कमलेश को ससुराल से लेकर आ रहा था। उसके साथ बहन लक्ष्मी और भांजी खुशी भी थी।
दूसरी बाइक पर गणेश दो रिश्तेदारों के साथ मेला देखकर लौट रहा था। हादसे में लक्ष्मण, लक्ष्मी, खुशी और गणेश की मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। ढिगारिया निवासी निवासी लक्ष्मण गुर्जर बाइक पर पत्नी, बहन लक्ष्मी और चार माह की भांजी खुशी को बिठाकर ला रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें पत्नी कमलेश घायल हो गई। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। पांच माह पहले ही लक्ष्मण की शादी हुई थी।
दूसरी बाइक पर सवार अजमेर के छापरी निवासी गणेश पुत्र जगदीश भील (25), रमेश पुत्र नोरत भील और प्रधान पुत्र रामधन भील मेला देखकर लौट रहे थे। इसमें गणेश की मौत हो गई, जबकि रमेश व प्रधान घायल हो गए। मृतक गणेश के एक साल का बेटा है। वहीं पत्नी गर्भवती है। कमलेश पत्नी लक्ष्मण और गणेश के दोस्तो का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर केकड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, सरवाड़ उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, तहसीलदार राम कल्याण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।