फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Former RTDC President Dharmendra Rathod inspected the under-construction building of the college

Ajmer: पूर्व RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा, समस्याओं का किया समाधान

Sat, 03 Aug 2024 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Aug 2024 06:23 PM IST
सार

Ajmer: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर दौरे के तहत अपने पैतृक गांव नांद में राजकीय कॉलेज के निर्माणाधीन कॉलेज भवन का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। 

विज्ञापन
Former RTDC President Dharmendra Rathod inspected the under-construction building of the college
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मेंद्र राठौड़ ने कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर संजय जैन से बातचीत कर कॉलेज के शैक्षिक उन्नयन और विद्यार्थियों के हितों को लेकर जानकारी ली। पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजकीय कॉलेज के बन रहे नए भवन का दौरा कर जायजा लिया है। कॉलेज का नया भवन बनने के बाद विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी। मेरा यही प्रयास है कि नांद कॉलेज से विद्यार्थियों का बेहतर भविष्य बने।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नांद राजकीय कॉलेज में 100 से ज्यादा छात्र व छात्राओं के प्रवेश हो चुके है। कॉलेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस कॉलेज से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का फायदा मिल रहा है, जिससे अभिभावक के साथ ही विद्यार्थी बेहद खुश है, क्योंकि विद्यार्थियों को उनके गांव में ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कॉलेज के बाहर बन रहे नाला निर्माण का भी निरीक्षण किया और अभियंता से बातचीत कर जल्द नाला निर्माण करने की बात कही। ताकि लोगों  को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने बारिश के पानी की निकासी की समस्या बताई, जिस पर मौके पर जाकर जायजा लिया और लोगों को समस्या का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार थी, गहलोत सरकार में ही धर्मेंद्र राठौड़ आरटीडीसी के अध्यक्ष पर पर आसीन थे। स्थानीय निवासियों और आसपास के गांवों के लोगों की मांग पर धर्मेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विशेष आग्रह कर नांद में राजकीय कॉलेज खुलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed