{"_id":"674c2f4016a444890e0e43f4","slug":"due-to-the-protest-by-youth-congress-udh-minister-jhabar-singh-kharra-did-not-attend-the-inauguration-program-returned-halfway-due-to-fear-of-protest-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2371677-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : अंडरपास का लोकार्पण किए बिना ही उल्टे पांव लौटे यूडीएच मंत्री, युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : अंडरपास का लोकार्पण किए बिना ही उल्टे पांव लौटे यूडीएच मंत्री, युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
Sun, 01 Dec 2024 04:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 04:36 PM IST
सार
शहरी विकास और आवास (UDH) मंत्री झाबरसिंह खर्रा आज अजमेर में सुभाषनगर अंडरपास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही वापस जयपुर लौट गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
विस्तार
शहर में सुभाषनगर अंडरपास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा युवा कांग्रेस के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही वापस जयपुर लौट गए। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस द्वारा अजमेर शहर की खराब सड़कों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अजमेर शहर की सड़कों की स्थिति पिछले कई महीनों से खस्ता है, जिस पर न तो सरकार ने ध्यान दिया है और न ही किसी मंत्री ने सुध ली है। विशेष रूप से सुभाषनगर चुंगी से मुख्य ब्यावर रोड की हालत इतनी खराब हो गई है कि वहां गाड़ी चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाने के लिए अजमेर में आज काले झंडे दिखाने और UDH मंत्री और भाजपा के खिलाफ नारे लगाने का निर्णय लिया था। मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने विरोध के डर से कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया और कार्यक्रम स्थगित कर जयपुर लौट गए।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कार्यक्रम के स्थगन के बाद सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और डीएवी कॉलेज के पास रोड जाम करके काले झंडे लहराए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शहर की सड़कों का शीघ्र निर्माण और सुधार किया जाए, अन्यथा उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता