फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : Doctor missing in emergency ward, sonography room found locked, Assembly Speaker expressed displeasure

Ajmer News : इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर गायब, सोनोग्राफी कक्ष पर मिला ताला, विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
सार

जिले के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ की क्लास लगाई और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर सख्त हिदायतें दीं।

विज्ञापन
Ajmer : Doctor missing in emergency ward, sonography room found locked, Assembly Speaker expressed displeasure
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले, जिनमें से एक डॉक्टर की गैरमौजूदगी की कोई जानकारी नहीं थी, जिस पर उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई। वहीं सोनोग्राफी कक्ष पर भी ताला लटका मिला, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष सैनी और डॉ. मोनिका बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए थे, जबकि दूसरे डॉक्टर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हाजिरी रजिस्टर में डॉक्टर की गैरहाजिरी दर्ज करवाई। अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर भी ताला लगा मिला। मरीजों ने बताया कि दो घंटे से कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरंत अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की जांच शुरू करवाई।
विज्ञापन


आपातकालीन वार्ड में अधिकतर नर्सिंग स्टूडेंट तैनात पाए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नर्सिंग स्टूडेंट के साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्टाफ यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने अस्पताल प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed