{"_id":"642e915c7dedb2047d05e757","slug":"devotees-throng-temples-of-ajmer-on-hanuman-jayanti-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: चैत्र पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दोपहर 12 बजे हनुमान जन्म पर लोगों ने की मंगल कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: चैत्र पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दोपहर 12 बजे हनुमान जन्म पर लोगों ने की मंगल कामना
Thu, 06 Apr 2023 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 06 Apr 2023 03:01 PM IST
सार
चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी जन्मोत्सव गुरुवार को शहरभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों का उत्साह दिखाई दिया। दर्शन के लिए लंबी लाइने मंदिरों में देखने को मिलीं।
विज्ञापन
मंदिर में हनुमान जी की आरती करते पुजारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर सहित देशभर में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। दोपहर 12 बजे हनुमान जी की जन्म आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व नगर के अनेक हनुमान मंदिरों पर भजन, आरती के कार्यक्रम हुए। हनुमान जयंती के मौके पर शहर के हनुमान मंदिरों पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान जी की आरती की और फिर प्रसादी का भोग लगाकर भंडारा किया। इस मौके पर शहर के लगभग सभी हनुमान मंदिरों को विशेष आकर्षक रोशनी से सजाया भी गया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। शहर के प्राचीन बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर, मदारगेट बालाजी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में हनुमान जयंती मनाई गई और हनुमान जी का विशेष शृंगार कर महाआरती की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मंदिर में उमड़ी भीड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, अजमेर शहर के 300 वर्ष पुराने प्राचीन बजरंगढ़ बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी की विशेष आरती की गई और छप्पन भोग का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बजरंगढ़ बालाजी मंदिर के प्रबंधक रंजीतमल लोढ़ा ने बताया कि मंदिर में हर साल हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। आज हनुमान जयंती के उपलक्ष में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखी गई।