फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Dayanand College becomes tricolor, tricolor rally and poster competition organized

Ajmer News: तिरंगामय हुआ दयानंद कॉलेज, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Wed, 14 Aug 2024 10:22 AM IST
Ajmer bureau अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Ajmer News: Dayanand College becomes tricolor, tricolor rally and poster competition organized
फोटो : 1 व 2... तिरंगामय हुआ दयानंद कॉलेज अजमेर फोटो : 3 तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते अतिथ
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार पश्चिमी सास्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के समन्वय से दयानन्द कॉलेज अजमेर के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा विकास केन्द्र एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आज हर घर तिरंगा अभियान 2024 का शुभारम्भ किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि इस अभियान में तिरंगा रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने आयोजन के अतिथिगणों केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (ग्रुप केन्द्र प्रथम) के उपमहानिरीक्षक संजय यादव तथा नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन का स्वागत किया एवं अतिथियों ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय से रामगंज तक और पुनः महाविद्यालय केम्पस तक लगभग 2 किमी. लम्बी इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, अतिथिगणों के साथ समस्त संकायों के विद्यार्थी व्याख्याता एवं कर्मचारीगण शामिल थे । जो वन्देमातरम्, भारत माता की जय, हर घर तिरंगा जैसे जोशमय देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति गीत-संगीत के माध्यम से तिरंगामय हो गया था। तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात् अतिथियों ने हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया एवं प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रनाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। उपमहानिरीक्षक संजय यादव ने अपने उद्बोधन में हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्र रक्षा हेतु प्रेरित किया। उपमहापौर नीरज जैन ने सेना के जवानों एवं खिलाडियों का उदाहरण देते हुए तिरंगा की अक्षुण्णता एवं रक्षा का सकल्प दिया। उन्नांने उपस्थित विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आहवान किया। जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने मंत्रालय से सम्बन्धित केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी एवं उप प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने उपस्थित समस्त जनों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह से अभिनन्दन किया एवं 78वें स्वतन्चता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। पोस्टर प्रतियागिता में निर्णायकगणों में महाविद्यालय की डॉ. अनु शर्मा, डॉ. गार्गी शर्मा एवं डॉ. कविता शर्मा रही। इस आयोजन में महाविद्यालय के एनएसएस के डॉ. रफीक खान, वाईडीसी के भारत भूषण शर्मा, डॉ. उन्नति शर्मा, पंकज कुमार सहित समस्त व्याख्याता गण मौजूद थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध महाराणा प्रताप युवा मण्डल के स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन आकाश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed