फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congressmen welcomed the decision of Pushkar Development Authority

Ajmer: पुष्कर विकास प्राधिकरण का कांग्रेसियों ने किया स्वागत, मंत्री राठौड़ बोले- अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने तीर्थराज पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत किया है एवं राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Congressmen welcomed the decision of Pushkar Development Authority
पुष्कर विकास प्राधिकरण का स्वागत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री की सौगात से पुष्कर में चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में 110 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य शामिल किए हैं एवं पुष्कर के विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुष्कर के चहुंमुखी विकास के लिए 500 करोड़ के विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके एवं चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  विकास प्रस्ताव अनुमोदित कर दिए हैं।
विज्ञापन


अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्वर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, हेमंत जोधा ने पुष्कर में पुष्कर विकास प्राधिकरण बनाए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed