फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congressmen paid tribute to Indira Gandhi on her death anniversary, garlanded her statue

Ajmer News: भारत की आयरन लेडी को याद किया, पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

Thu, 31 Oct 2024 03:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर "इंदिरा गांधी अमर रहे, इंदिरा का नाम रहेगा" जैसे नारे बुलंद किए गए।

विज्ञापन
Congressmen paid tribute to Indira Gandhi on her death anniversary, garlanded her statue
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

विस्तार

विज्ञापन

अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर "इंदिरा गांधी अमर रहे, इंदिरा का नाम रहेगा" जैसे नारे बुलंद किए गए।

रामचंद्र चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति में सफलता पाई, जिससे देश कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बना। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने राजाओं-महाराजाओं के विशेषाधिकार समाप्त कर देश को आर्थिक मजबूती दी। 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर एक स्वतंत्र बांग्लादेश का निर्माण भी उनके सशक्त नेतृत्व का परिणाम था।

विज्ञापन

चौधरी ने इंदिरा गांधी के 1975 में पोखरण में परमाणु परीक्षण के ऐतिहासिक फैसले का भी उल्लेख किया, जिसने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बना दिया। उन्होंने बताया कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भी इंदिरा गांधी का विशेष स्थान था और उन्हें कई बार अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय नागौरा (संभाग प्रभारी, सेवादल), करतम मीणा (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीणा महासभा), कमल बैरवा (पूर्व पार्षद), हरिराम चौधरी (अजमेर कोऑपरेटिव बैंक), प्रियंका चौधरी (अध्यक्ष, सेंचुरी शिक्षा संस्थान अजमेर), विवेक कड़वा (प्रदेश सचिव, सेवादल यंग ब्रिगेड), मुनिंदर मीणा (जिला सचिव, युवा कांग्रेस) और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटेल मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed