{"_id":"66fb9d306f795be78a05a272","slug":"congressmen-demonstrated-outside-the-district-collectorate-clashed-with-the-police-to-enter-inside-submitted-a-memorandum-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2166657-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, अंदर जाने के लिए पुलिस से हुई तू-तू, मैं-मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, अंदर जाने के लिए पुलिस से हुई तू-तू, मैं-मैं
Tue, 01 Oct 2024 04:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:01 PM IST
सार
शहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर परिसर के अंदर घुसने का प्रयास किया। ये सभी प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेसियो ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
विस्तार
राज्य में बढ़ती महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था के साथ किसानों को फसल खराबी का मुआवजा नहीं मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर आज अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर के कांग्रेस के कार्यकर्ता आज ज्योतिबा फुले स्मारक पर एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें कलेक्ट्री में आने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर परिसर में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि आज हमने राजस्थान के में कानून व्यवस्था, महंगाई, किसानों को फसल खराबे का मुआवजा सहित प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया है। जैन ने बताया कि माफियाओं ने जो राजस्थान में राज कर रखा है, उन सबके खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में राज्य में बेरोजगारी कम करने, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही गई है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेश्वरी टाक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, शक्ति सिंह रलावता, विपिन बैंसिल, अंकित धारू, प्रेम सिंह गौड़, अमोलक सिंह छाबड़ा, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।