फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congress candidate Ramchandra Choudhary in front of BJP's Bhagiratha in Ajmer

Ajmer: अजमेर का 'चौधरी' कौन? BJP के भागीरथ के सामने 25 वर्षों से राज कर रहे रामचंद्र कांग्रेस से उम्मीदवार

Mon, 25 Mar 2024 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Mar 2024 09:37 PM IST
सार

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए अपनी पांचवीं सूची में चारों सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। 25 साल से अजमेर डेयरी में एकछत्र राज चला रहे रामचंद्र चौधरी को उतारा है।

विज्ञापन
Congress candidate Ramchandra Choudhary in front of BJP's Bhagiratha in Ajmer
रामचंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए अपनी पांचवीं सूची में चारों सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। कोटा से पिछली बार रामनारायण मीणा थे तो इस बार ओम बिरला के धुर विरोधी प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वहीं, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर की जगह भीम के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत को उतारा है।
विज्ञापन


अजमेर से रिजु झुंझुनवाला की जगह रामचंद्र चौधरी मैदान में उतारे गए हैं। रिजु झुंझुनवाला अब BJP में शामिल हो चुके हैं। भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा की जगह दोमोदर गुर्जर को उतारा है, रामपाल भी अब BJP में जा चुके हैं। बांसवाड़ा सीट अब भी पेंच फंसा है। इसलिए यहां प्रत्याशी का एलान नहीं किया गया है। हालांकि रामचंद्र चौधरी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कभी जीत कर विधानसभा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


अजमेर में चौधरी v/s चौधरी का मुकाबला है। यहां BJP ने जहां निवर्तमान सांसद भागीरथ चौधरी को रिपीट किया तो कांग्रेस ने 25 साल से अजमेर डेयरी में पैर जमाने वाले रामचंद्र चौधरी को उतारा है। अजमेर लोकसभा सीट में आने वाली आठ विधानसभाओं में से सात पर कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में हार मिली है। वहीं, इसमें आनी वाली किशनगढ़ सीट पर कांग्रेस के विकास चौधरी जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दूदू, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, मसूदा और केकड़ी विधानसभा सीट आती है। इसमें दूदू सीट से जीतकर आए BJP विधायक प्रेमचंद बैरवा सरकार में डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, मसूदा से वीरेंद्र सिंह और केकड़ी से शत्रुघ्न गौतम BJP विधायक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed