फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Chetan Dudi says RSS is running system, raised questions on corruption poor law and order in Smart City

Ajmer: चेतन डूडी बोले- RSS चला रहा सिस्टम, स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Tue, 22 Jul 2025 05:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

Ajmer News: कांग्रेस नेता चेतन डूडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजस्थान में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया है। सरकार के मंत्री साइडलाइन कर दिए गए हैं और कुछ खास लोग ही हर बड़े फैसले ले रहे हैं, जो मंत्रियों और अफसरों को पीछे के रास्ते आदेश देकर चले जाते हैं।

विज्ञापन
Ajmer: Chetan Dudi says RSS is running system, raised questions on corruption poor law and order in Smart City
चेतन डूडी का सरकार पर तीखा हमला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अजमेर प्रभारी चेतन डूडी ने मंगलवार को अजमेर में सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। डूडी ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मौजूदा सरकार संविधान की अनदेखी कर रही है और आरएसएस के इशारे पर पूरा प्रशासन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जनता अपने को असुरक्षित और पीड़ित महसूस कर रही है।

विज्ञापन


डूडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजस्थान में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया है। सरकार के मंत्री साइडलाइन कर दिए गए हैं और कुछ खास लोग ही हर बड़े फैसले ले रहे हैं, जो मंत्रियों और अफसरों को पीछे के रास्ते आदेश देकर चले जाते हैं। डूडी ने सीधे तौर पर आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि वही लोग आज पूरी शासन व्यवस्था चला रहे हैं और आम आदमी इन्हें पहचान चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur: सोलर प्लांट में कॉपर पाइप चोरी के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन पहले से ही सलाखों के पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर गंभीर आरोप
चेतन डूडी ने अजमेर में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उसका फायदा जनता को नहीं मिला। पॉश कॉलोनियों और बस्तियों में बारिश में जलभराव हो गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि काम केवल कागजों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डूडी ने कहा कि अजमेर लंबे समय से भाजपा शासित नगर निगम के अधीन रहा है, लेकिन शहर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों को टालने की रणनीति बना रही है, क्योंकि उसे मालूम है कि जनता का मूड सरकार के खिलाफ है।
 
कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप
डूडी ने भाजपा पर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की 100 यूनिट फ्री बिजली योजना को समाप्त कर दिया गया और उसकी जगह स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर बोझ डाला जा रहा है। RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पौने दो साल में कोई नई योजना नहीं शुरू की, बल्कि पुरानी योजनाएं बंद कर दीं।
 
महिला सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर चिंता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन डूडी ने महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रदेश देशभर में अग्रणी हो गया है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री खुद छापा मारने जा रहे हैं, जबकि यह काम प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का है। इससे यह साफ है कि अफसरशाही सरकार की बात नहीं सुन रही और पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन, भगवानों का रूप धर कर छात्रों ने सरकार तक पहुंचाई आवाज

 
चुनावों को लेकर सरकार पर संदेह
डूडी ने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनावों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर याचिका लंबित है और सरकार उस पर कोई जवाब नहीं दे रही। इससे साफ है कि भाजपा को पता है कि उनकी स्थिति गांव और शहरों में बेहद खराब है, इसलिए वे चुनाव से बचना चाहती है।
 
गुटबाजी से इनकार, कांग्रेस एकजुट
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर डूडी ने साफ किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत और राजेंद्र राठौड़ के बीच आपसी मतभेद साफ दिखते हैं, जबकि कांग्रेस में सभी नेता जनता की सेवा के लिए एक साथ खड़े हैं।
 
संविधान बचाओ रैली का किया जिक्र
डूडी ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए संविधान बचाओ रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से जनता को यह बताया गया कि भाजपा सरकार कैसे संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed