{"_id":"630d7eb0a11c04765b56ad1a","slug":"blind-murder-of-bihar-laborer-in-ajmer-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Crime News: दूसरी शादी करने पर मजदूर की जीजा-साले ने की हत्या, मृतक बिहार का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Crime News: दूसरी शादी करने पर मजदूर की जीजा-साले ने की हत्या, मृतक बिहार का था
Tue, 30 Aug 2022 08:36 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:36 AM IST
सार
राजस्थान के अजमेर में बिहार के मार्बल मजदूर की हत्या का किशनगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मर्डर को मृतक के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया था। शव रविवार 28 अगस्त को मिला था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में बिहार के मजदूर होपना मरांडी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद इस ब्लाइंड मर्डर की हकीकत सामने आई। मामले में मदनंगज थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी जीजा और साले को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी साले की बहन मृतक मजदूर की पहली पत्नी थी। मृतक ने उसकी बहन को छोड़ दूसरी महिला से शादी कर ली थी। आरोपी तभी से रंजिश पाले हुए था। आरोपी ने अपने जीजा के साथ शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
28 अगस्त को मार्बल औद्योगिक क्षेत्र थर्ड फेस रेलवे ट्रैक के पास मरांडी का शव मिला था। पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा पटककर कुचल दिया गया था। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की सूचना पर सीओ सिटी मनीष शर्मा भी पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान बिहार निवासी होपना मरांडी (32) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
किशनगढ़ थाना प्रभारी के मुताबिक, मारने से पहले आरोपियों ने होपना संग जमकर शराब पी थी। नशे में हाथापाई के दौरान सिर पर पत्थर मारकर मरांडी की हत्या कर दी। आरोपी जीजा साला हत्या के बाद किशनगढ़ से भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हत्या के बाद आरोपी सुनीराम और उसका जीजा पासो बंद फैक्ट्री में छिप गए थे। वे रात में ही किशनगढ़ से भागने की फिराक में थे, लेकिन मदनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों आरोपियों को फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया।