{"_id":"631f2c044c148e76544c5e68","slug":"bainsla-bone-immersion-program-pilot-supporters-threw-shoes-at-chandana-and-shakuntala-rawat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बैंसला का अस्थि विसर्जन कार्यक्रम, पायलट समर्थकों ने चांदना और शकुंतला रावत पर फेंके जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बैंसला का अस्थि विसर्जन कार्यक्रम, पायलट समर्थकों ने चांदना और शकुंतला रावत पर फेंके जूते
Mon, 12 Sep 2022 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:26 PM IST
सार
जिस नेता ने अपने जीते जी समाज को आरक्षण दिलाने की बात कही, उसी नेता के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री पर जूट फेंके गए। मामला अजमेर जिले के पुष्कर का है, जहां पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंच पर भाषण देने के लिए आये मंत्री पर जूते फेंके गए, जिसके चलते कार्यक्रम में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में हंगामा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में आयोजित गुर्जर सभा के दौरान सचिन पायलट के समर्थकों ने मंच पर मौजूद पर्यटन मंत्री शकुंतला रावत और राज्यमंत्री अशोक चांदना का काले कपड़े और जूते दिखाकर विरोध जताया। पायलट के समर्थक इतने उग्र हो गए कि उन्होंने मंच पर पानी की खाली बोतलें तक फेंकी।
विज्ञापन
गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में MBC समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने आए लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर विरोध जताना शुरू कर दिया। समर्थक सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं मंत्री शंकुतला रावत को भी भाषण देने से मना किया गया।
विज्ञापन
सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे शुरुआत से ही लगने शुरू हो गए थे। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत भाषण देने आईं तो विरोध शुरू हो गया। उन्होंने करौली में कर्नल बैंसला के नाम पर कॉलेज खोलने की घोषणा की। समर्थकों ने उनको भाषण नहीं देने दिया। पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए, फिर भी रावत ने भाषण दिया। इसके बाद खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना भाषण देने के लिए आए। समर्थकों को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने जूते और अन्य सामान फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया। फिर से पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस और अन्य लोगों ने समर्थकों को शांत किया। चांदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
हंगामे और जूते फेंकने के मामले में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा कि यह हादसा है। यह कम्युनिटी सेंटिमेंट नहीं। जो हुआ, वो एक कोने में बैठे कुछ लोगों ने किया। जिन्होंने जूते फेंके, दो चार जूते हमारे पास हैं। आकर ले जाएं। सचिन पायलट को लेकर नाराजगी थी कि वे नहीं आ पाए। वे बिजी रहे होंगे। लोग नहीं समझ पाए, जिनको समझ में आई, वो चुप थे। कार्यक्रम में दोनों पार्टियों के लोग थे, कोई विवाद नहीं।
वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यक्रम में उपस्थित और अनुपस्थित नेताओं पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, सामाजिक कार्यक्रमों में लोग अपनी सुविधा के अनुसार आते हैं।