फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Another Bangladeshi arrested from Dargah area, 27 illegal Bangladeshis detained so far

Ajmer News: दरगाह थाना क्षेत्र से एक और बांग्लादेशी गिरफ्तार, अब तक 27 अवैध बांग्लादेशी डिटेन किए

Thu, 08 May 2025 10:00 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 10:00 AM IST
सार

शहर में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कल एक और घुसपैठिये को गिरफ्तार किया है। यह बीते कई वर्षों से अवैध रूप से यहां रह रहा था और खुद को खानाबदोश बताकर पहचान छिपा रहा था।

विज्ञापन
Ajmer News: Another Bangladeshi arrested from Dargah area, 27 illegal Bangladeshis detained so far
दरगाह थाना क्षेत्र से एक और बांग्लादेशी पकड़ा

विस्तार

शहर की दरगाह थाना पुलिस और स्पेशल टीम द्वारा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार रात को इस अभियान में दरगाह थाना क्षेत्र से एक और बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया। अब तक इस क्षेत्र से कुल 27 बांग्लादेशियों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बढ़ती अवैध घुसपैठ को देखते हुए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। दरगाह थाना सीआई दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में बुधवार को करीब 15 खानाबदोशों को डिटेन कर पूछताछ की गई। इसके लिए पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र के जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली और चश्मा ए नूर तारागढ़ सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में दबिश दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रात में बॉर्डर पार कराया, ईंट-भट्ठों पर काम दिलाया, बांग्लादेशियों की भारत में एंट्री की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की पहचान जमाल करीम शेख उर्फ मस्तान उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश के राजशाही जिले के राजापरा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली बॉर्डर के रास्ते भारत आया और वहां से पश्चिम बंगाल के मालदा होते हुए अजमेर पहुंचा।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमाल करीम शेख कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और खुद को खानाबदोश बताकर पहचान छिपा रहा था। पूछताछ में उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की भी जांच कर रही है।

सीआई जीवनानी ने बताया कि ऐसे घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है ताकि क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed