{"_id":"663118766afe0f3d58008120","slug":"ajmer-re-election-will-be-held-on-may-2-at-nandasi-booth-of-ajmer-lok-sabha-constituency-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के नांदसी के बूथ पर 2 मई को दोबारा होगा चुनाव, जानें आयोग ने क्यों लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के नांदसी के बूथ पर 2 मई को दोबारा होगा चुनाव, जानें आयोग ने क्यों लिया ये फैसला
Tue, 30 Apr 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:42 PM IST
सार
अजमेर लोकसभा क्षेत्र के नांदसी के बूथ 195 पर दोबारा मतदान दो मई को को कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
दो मई को दोबारा होगा मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में गड़बड़ी के चलते अजमेर के एक बूथ पर दोबारा से चुनाव कराने का फैसला किया है। आयोग ने अजमेर लोकसभा क्षेत्र में नांदसी गांव में एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान के लिए निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 195, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नान्दसी के कमरा संख्या-1 में स्थित बूथ पर दोबारा मतदान गुरुवार 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार इस बूथ पर 753 मतदाता हैं। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद जब कर्मी ईवीएम जमा कराने जा रहे थे तब इस बूथ से संबंधित कागजात और सामग्री गुम हो गई थी। इसी कारण से चुनाव आयोग को यहां दोबारा से मतदान कराना पड़ रहा है।