{"_id":"642989cba7d6601c8e0d086b","slug":"ajmer-police-arrested-more-than-700-miscreants-by-raiding-them-under-operation-vajra-prahar-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत दी दबिश, 700 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत दी दबिश, 700 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार
Sun, 02 Apr 2023 09:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:48 PM IST
सार
अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत शनिवार रात और रविवार अल सुबह जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में पुलिस अफसरों और जवानों के 175 दलों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 118 हिस्ट्रीशीटर, 22 स्थाई वारंटी सहित 700 बदमाशों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस ने ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत शनिवार रात और रविवार अल सुबह जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान 900 पुलिस अफसरों और जवानों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 118 हिस्ट्रीशीटर, 22 स्थाई वारंटी सहित 700 बदमाशों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है। ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे। दबिश के दौरान हार्डकोर अपराधी धनसिंह और संजय मीणा फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन व्रज प्रहार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वज्र प्रहार के तहत जिला पुलिस के 900 अधिकारियों और जवानों की 175 दलों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के तहत 118 हिस्ट्रीशीटर, 70 मामलों में वांछित, 22 स्थाई वारंटी, 299 उद्घोषित अपराधी, 54 आबकारी, एनडीपीएस, जुआ, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। जिले में तकरीबन पूरी कार्रवाई के तहत 700 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हार्डकोर अपराधी धनसिंह और संजय मीणा फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडिशनल एसपी सिटी सुशील कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण वैभव शर्मा, सीओ सुनील सिहाग, छवि शर्मा और गौरीशंकर मौजूद रहे।
एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि आमजन में पुलिस के प्रति जो विश्वास है उसको और मजबूत किया जाए। साथ ही बदमाशों में भय का वातावरण पैदा किया जाए। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। पहले भी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। उसमें करीब 45 मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।