फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Youth Congress Protests Broken Roads and Filth, Alleges Multi-Crore Scam in the Name of Smart City

Ajmer News: टूटी सड़कों और गंदगी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घालमेल

Mon, 11 Aug 2025 03:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी में घोटाले व शहर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

विज्ञापन
Ajmer News: Youth Congress Protests Broken Roads and Filth, Alleges Multi-Crore Scam in the Name of Smart City
प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और शहर के बदहाल हालात को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डाक बंगले के पास एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तख्तियां लिए जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले, शहर की टूटी सड़कों, गड्ढों, टूटे नालों, जगह-जगह फैली गंदगी, जलभराव और आनासागर झील की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन धरातल पर कोई ठोस विकास नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: आसाराम को फिर मिली राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक बढ़ाई अंतरिम जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव का माहौल बन गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर लगे बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा लेकिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहीं रोड पर बैठकर विरोध जारी रखा और जिला प्रशासन से जनहित में मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

मोहित मल्होत्रा ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की आवाज को अनसुना करना सरकार को महंगा पड़ सकता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ लेकिन युवा कांग्रेस ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed