फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Woman DTP signing on the wall due to mutual tussle between officers

Ajmer News: अफसरों की आपसी खींचतान में दीवार पर साइन कर रही महिला DTP, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

Thu, 14 Sep 2023 04:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में उप नगर नियोजक दीवार पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। महिला नियोजक अफसरों की आपसी खींचतान में उलझी हुई हैं। पहले एपीओ हुईं, फिर स्टे लाईं तो अधिकारी हाजिरी ही नहीं लगाने दे रहे हैं।

विज्ञापन
Ajmer News Woman DTP signing on the wall due to mutual tussle between officers
उप नगर नियोजक मीनाक्षी वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर स्मार्ट सिटी ऑफिस के मुख्य लेखाधिकारी के पुराना कमरे की दीवार पर उप नगर नियोजक मीनाक्षी वर्मा सुबह दफ्तर आते ही दीवार पर हस्ताक्षर करती हैं। फिर उसकी फोटो लेकर अपनी उपस्थिति का प्रमाण कलेक्टर को मेल पर भेजती हैं। इन दिनों मीनाक्षी की नौकरी यहीं से शुरू होकर यहीं खत्म हो जाती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, जब जनहित में शहर के लोगों ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को एनजीटी में चुनौती दी तो अफसरों ने एनजीटी में गलत जवाब पेश करने के मामले में उप नगर नियोजक को एपीओ कर जयपुर के लिए रिलीव कर दिया। डीटीपी ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में चुनौती दी। अधिकरण ने आदेश पर रोक लगाते हुए डीटीपी का पदस्थापन उसी स्थान पर रखने का निर्देश दिया। डीटीपी ने अधिकरण के आदेश पर 18 अगस्त को ज्वाइनिंग सीईओ को दी। तीन-चार दिन तक उसने स्मार्ट सिटी ऑफिस के हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर किए, लेकिन अब उन्हें हाजिरी रजिस्टर नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन डीटीपी को दीवार पर हस्ताक्षर करने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में डीटीपी मीनाक्षी वर्मा का कहना है कि मुझे साइन नहीं करने दिया जा रहा, हाजिरी रजिस्टर आलमारी में रख दिया है। दीवार पर साइन कर हाजरी लगा रही हूं डीटीपी को 21 जनवरी 2022 को बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड दिया गया। एडीए में रहते हुए अजमेर का मास्टर प्लान तैयार करने वालों में शामिल रहीं। डीटीपी मीनाक्षी को करीब दो साल पहले स्मार्ट सिटी कार्यालय में नियुक्ति दी गई थी, बाद में उन्हें नगर निगम भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed