{"_id":"66b75b30aef06d867f0efce6","slug":"ajmer-news-the-person-who-made-a-dummy-candidate-sit-in-the-rpsc-exam-has-been-arrested-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: आरपीएससी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला गिरफ्तार, 5 लाख रुपये देकर भेजा था दोस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: आरपीएससी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला गिरफ्तार, 5 लाख रुपये देकर भेजा था दोस्त को
Sat, 10 Aug 2024 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:51 PM IST
सार
पुलिस गिरफ्तार आरोपी कैंडिडेट को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस पूर्व में भी डमी कैंडिडेट को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक हिंदी परीक्षा 2022 में अपनी जगह डमी कैंडिडेट को बैठाने वाले आरोपी को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैंडिडेट ने बार-बार फेल होने पर 5 लाख रुपये देकर अपने दोस्त को एग्जाम देने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
पूर्व में भी पुलिस डमी कैंडिडेट को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी कैंडिडेट को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस अग्रिम अनुसंधान करेगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई प्रभुलाल ने बताया कि 10 जनवरी 2024 को सिविल लाइन थाने में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सहायक सचिव सायरमल कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। सहायक सचिव के द्वारा शिकायत दी गई की जिला सांचौर निवासी कैंडिडेट ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम खिलेरी के द्वारा वरिष्ठ अध्यापक हिंदी परीक्षा में प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर अपने स्थान पर सांचौर निवासी भेराराम बिश्नोई से परीक्षा दिलवाई गई।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच अभय कमांड एडिशनल एसपी संजय शर्मा को दी गई थी। एएसआई प्रभुलाल ने बताया कि पूर्व में डमी कैंडिडेट भेराराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। साथी भेराराम के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया गया है। एएसआई प्रभुलाल ने बताया कि मामले में कैंडिडेट ओमप्रकाश फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सांचौर निवासी ओम प्रकाश (36) पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओम प्रकाश बार-बार परीक्षा में फेल हो रहा था। इसके बाद डमी कैंडिडेट भेराराम के द्वारा आरोपी से कहा गया था कि वह बार-बार फेल हो रहा है, इस बार उसकी जगह वह एग्जाम दे देगा। बाद में दोनों के बीच सौदा होने पर ओमप्रकाश के द्वारा कैंडिडेट को 5 लाख रुपये दिए गए थे।
डमी कैंडिडेट ने ओमप्रकाश के एडमिट कार्ड में फोटो बदलकर परीक्षा दी थी। शनिवार को पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी कैंडिडेट को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। एएसआई ने बताया कि ओमप्रकाश के द्वारा डमी कैंडिडेट भेराराम को जोधपुर में 5 लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस के द्वारा जहां पैसे दिए गए वहां की मौका तस्दीक भी कर ली गई है। जांच में यह भी सामने आया कि भेराराम के द्वारा हिंदी लेक्चर 2022 की परीक्षा पास कर चुका है। वह राजस्थान का टॉपर भी रहा था। पैसों के लालच में उसने अपने दोस्त की जगह परीक्षा दी थी।