फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Police seized 790 kg poppy husk worth Rs 40 lakh in a blockade

Ajmer News: पुलिस की नाकाबंदी देख ट्रक छोड़कर भागा तस्कर, 40 लाख रुपये का 790 किलो डोडा पोस्त जब्त

Thu, 27 Jun 2024 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

पुलिस ने पकड़े गए ट्रक से भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त किया है जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं आरोपी ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Ajmer News: Police seized 790 kg poppy husk worth Rs 40 lakh in a blockade
ट्रक से जब्त किया मादक पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई के निर्देश पर मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सांखला सुपरविजन में गठित टीम मे मादक पदार्थ पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने एक ट्रक में तस्करी कर ले जाए जा रहे करीब 40 लाख रुपये की कीमत का 790 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक को जब्त किया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नसीराबाद सदर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पुलिस टीम ने झड़वासा चौकी के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका। इतने में चालक ट्रक से उतरकर सड़क के साइड जंगलों की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ट्रक की जांच की तो ट्रक में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। इनमें डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने ट्रक में से 34 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 790 किलो 225 ग्राम अवैध डोडा पोस्त ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed