फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Police arrested the person who made video by doing stunt in jeep

Ajmer News: जीप में स्टंट का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 09:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 May 2024 09:48 PM IST
सार

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अजमेर पुलिस पूरी तरह से सजग नजर आ रही है। पुलिस ने थार जीप पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Ajmer News: Police arrested the person who made video by doing stunt in jeep
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए युवा चौपहिया वाहनों पर स्टंट कर अपनी जान के साथ ही अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। इसको लेकर अजमेर पुलिस पूरी तरीके से सजग नजर आ रही है। इसी कड़ी में अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर शहर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मजरा टाटिया निवासी उम्मेद सिंह को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने थार जीप आरजे 01 सी एच 2555 को भी जब्त किया है। 

विज्ञापन


क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक जीप चला रहा था, जिसमें एक युवती खुले दरवाजे पर लटकी हुई थी। वाहन तेज गति से चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार ड्राइवर की नंबर के आधार पर पहचान कर उसे जब्त किया और थार मालिक उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आमजन से अपील
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए अपनी और अन्य की जान जोखिम में न डालें। आम लोगों को इससे परेशानी होती है। ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकते व स्टंट करने वालों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed