{"_id":"664de7c70d5ef02ef5057d11","slug":"ajmer-news-miscreants-took-away-the-girl-from-outside-the-temple-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: मंदिर के बाहर से लड़की को उठा ले गए बदमाश, माता-पिता के साथ आई थी दर्शन करने, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: मंदिर के बाहर से लड़की को उठा ले गए बदमाश, माता-पिता के साथ आई थी दर्शन करने, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 22 May 2024 06:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 22 May 2024 06:11 PM IST
सार
अपने माता-पिता के साथ मंदिर घूमने आई थी नाबालिग लड़की। वहीं से बाइक सवार युवक उसको लेकर फरार हो गए। मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता के साथ मंदिर दर्शन करने के लिए गई नाबालिग को 4 से 5 युवक अपने साथ ले गए। पीड़ित मां ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई मणिराम ने बताया कि लड़की की मां की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शिकायत में बताया कि 21 मई को 4 बजे के करीब उसकी बेटी अपने पिता के साथ बजरंगगढ़ मंदिर गई थी। इसके बाद उसके पिता माल खरीदने के लिए गए थे। पीछे से बाइक पर 4 से 5 लड़के आए और उसकी बेटी को ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित मां ने शिकायत में पुलिस को बताया कि जब बेटी ने चिल्लाया तो बाइक सवार एक युवक ने पीछे मुड़कर कहा कि वह उसे ले जा रहे हैं जो करना है कर लेना। पीड़ित मां ने बताया कि वह कुछ युवकों को जानती है। पीड़ित मां की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर मामले की जांच एएसआई सुखपाल सिंह को दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रही है, जिससे कि जल्द आरोपियों की पहचान कर पीड़िता को दस्तयाब किया जा सके।