{"_id":"65ddba2c4120cd0ea80a7f73","slug":"ajmer-news-former-cricketer-mohammad-azharuddin-reached-the-shrine-of-moinuddin-hasan-chishti-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने चूमी ख्वाजा की चौखट, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने चूमी ख्वाजा की चौखट, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
Tue, 27 Feb 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:02 PM IST
सार
अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अजमेर पहुंचे अजहरूद्दीन ने दरगाह शरीफ में देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन मंगलवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। दरगाह में जियारत के बाद खादिम के ने अजहरुद्दीन की दस्तारबंदी की और उन्हें दरगाह का तबर्रुक भेंट किया।
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे अजहरुद्दीन ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह जियारत के बाद अजरूद्दीन एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एएसपी महमूद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है दोनों की पुरानी मित्रता है। इसलिए आज उन्होंने अपने पुराने मित्र से मुलाकात करते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
बता दें कि अजहरुद्दीन जब भी अजमेर आते हैं ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जरूर हाजिर लगाते हैं, अजमेर दरगाह में उनकी गहरी आस्था है।