{"_id":"6656096492fcef5ad008797b","slug":"ajmer-news-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-deep-freeze-of-dairy-booth-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: डेयरी बूथ के डीप फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बूथ जलकर राख, गनीमत रही नहीं फटा गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: डेयरी बूथ के डीप फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बूथ जलकर राख, गनीमत रही नहीं फटा गैस सिलेंडर
Tue, 28 May 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 28 May 2024 10:12 PM IST
सार
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने तुरंत बूथ के अंदर पड़े सिलेंडर को भी बाहर निकाला। सिलेंडर में आग लग चुकी थी। गनमत रही कि सिलेंडर में धमाका नहीं हुआ।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
अजमेर के वैशाली नगर स्थित भीषण गर्मी के कारण मंगलवार दोपहर डेयरी बूथ में रखे डीप फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बूथ के अंदर पड़ी गैस सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बूथ के अंदर सिलेंडर पड़ा होने की सूचना पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों ने तुरंत बूथ के अंदर पड़े सिलेंडर को भी बाहर निकाला गया, जिससे कि लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बूथ संचालक चाय बनाकर देने निकला था। आग के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात जाम हो गया, लेकिन सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को भी सुचारू रूप से शुरू करवाया।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम शिवाक्षी खांडल भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने कहा कि आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया है। इसके साथ ही डेयरी बूथ से घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ है। इसे लेकर जांच की जाएगी। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डेयरी बूथ में आग लगने से डेयरी बूथ जलकर राख हो गया, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।