फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Children living in the mosque had murdered Maulana, police investigation revealed

अजमेर मौलाना हत्याकांड: बच्चों ने रची साजिश, नींद की गोली देकर डंडों से पीटकर की हत्या, सामने आई ये घिनौनी वजह

Sun, 12 May 2024 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 May 2024 07:17 PM IST
सार

हत्या के बाद पुलिस ने मस्जिद में रहने वाले बच्चों से जानकारी जुटाई। उस दौरान बच्चों ने बताया था कि तीन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौलाना की हत्या की है।

विज्ञापन
Ajmer News: Children living in the mosque had murdered Maulana, police investigation revealed
मौलाना मोहम्मद माहिर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा स्थित मोहम्मदी मस्जिद में 15 दिन पहले हुई मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या का रविवार को अजमेर पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आजाद नगर खानपुरा की मोहम्मदी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या मस्जिद में रहने वाले बच्चों ने ही की थी। मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत छह बालकों को निरुद्ध किया है। साथ ही पुलिस ने बच्चों की निशानदेही पर मौलाना का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में बेहद ही चौंकाने वाली निकल सामने आई। जांच में पता चला कि मौलाना मस्जिद में रहने वाले बच्चों को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत हरकतें करता था। यही वजह थी कि बच्चों मिलकर मौलाना के खिलाफ साजिश रची हत्या कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को ढाई से तीन बजे के बीच मे मोहम्मदी मस्जिद में रहने वाले उत्तर प्रदेश के शाहबाद रायपुर, जिला रामपुर निवासी 32 वर्षीय मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या हुई थी। हत्या के बाद पुलिस ने मस्जिद में रहने वाले बच्चों से जानकारी जुटाई। उस दौरान बच्चों ने बताया था कि तीन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौलाना की हत्या की है। 

एसपी बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम ने इसके बाद हर एंगल से मामले की जांच की। बच्चों की बताई गई कहानी का कोई परिणाम नहीं निकला। पुलिस ने बच्चों से दोबारा पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि मदरसे में पढ़ने वाले पांच बालकों का मौलाना माहिर यौन शौषण, अश्लील हरकत और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। 

एक के बाद खुले कई राज
25 अप्रैल को मौलाना माहिर अपने साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को लाया था, जिसके साथ भी मौलाना माहिर ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बालक ने कहा कि वो ये बात सभी को बता देगा। इस पर मौलाना में उसको रुपये का लालच दिया और चुप रहने की बात कही। जब उस बालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी साथ में पढ़ने वाले अन्य बच्चों को दी तो और भी सच सामने आए। सभी ने अपनी-अपनी व्यथा बतान शुरू की। उन्होंने बताया कि मौलाना माहिर उनके साथ भी कई बार गलत हरकत कर चुका है। वह किसी को बताने के लिए डरता भी है। सभी ने एक राय होकर 26 अप्रैल की रात मौलाना को मौत के घाट उतार दिया।




ऐसे रची हत्या की साजिश
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि मौलाना बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था और उनको मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था। इसी से परेशान होकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे 26 अप्रैल को मेडिकल की दुकान से नींद की गोलियां लेकर आए और बूंदी के रायते में नींद की गोली पीसकर मिला दी। सभी बच्चों ने प्लान बनाया था कि आज रात को कोई नहीं सोएगा कुछ समय बाद मौलाना माहिर मस्जिद में स्थित कमरे में सो गए तो वह बच्चे मस्जिद के पीछे गली में पड़े कबाड़ से डंडा लेकर आए और कमरे में सो रहे मौलाना माहिर के सिर पर वार कर दिया और रस्सी से मौलाना के गले में फंदा लगा उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या की वरदात में शामिल विधि से संघर्षरत 6 बालकों को निरुद्ध किया है। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रस्सी व मौलाना का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

बनाई झूठी कहानी
मौलाना की अश्लील हरकतों से परेशान होकर बच्चों ने मौलाना को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी। मौलाना की हत्या करने के बाद बच्चों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बनाई और कहा कि तीन अज्ञात नकाबपोश युवक रात को आए और मौलाना की हत्या करके फरार हो गए। साथ में हमको धमकी देकर गए कि किसी को कुछ बताया तो तुम्हें भी मार देंगे। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर हत्या करने वाले 6 नाबालिक बालकों को निरुद्ध कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed