फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Alok Aggarwal took charge of Divisional Railway Manager Ajmer

Ajmer News: आलोक अग्रवाल ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार, राजीव धनखड़ की जगह ली

Fri, 28 Jun 2024 08:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 08:34 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड के आदेश अनुसार आलोक अग्रवाल अपने वर्तमान पद मुख्य सामग्री प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे के अलावा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्य भी देखेंगे। अग्रवाल को 32 वर्ष की रेल सेवा का लंबा अनुभव है।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेल की भंडार सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आलोक अग्रवाल ने शुक्रवार को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान मंडल लेकर प्रबंधक राजीव धनखड़ से यह पदभार ग्रहण किया।  रेलवे बोर्ड के आदेश अनुसार आलोक अग्रवाल अपने वर्तमान पद मुख्य सामग्री प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे के अलावा मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्य भी देखेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल को 32 वर्ष की रेल सेवा का लंबा अनुभव है। पूर्व में इनके द्वारा अपर मंडल रेल प्रबंधक कोटा और मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के पद पर भी कार्य किया गया है। 

विज्ञापन


आलोक अग्रवाल ने दक्षिण मध्य रेलवे से भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ की। इस रेलवे में 6 वर्ष तक कार्य करने के अलावा डीएमडब्ल्यू पटियाला, उत्तर रेलवे की आलमबाग वर्कशॉप, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में भंडार विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में संरक्षा, यात्री सुविधा, परिचालन में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, कंप्यूटराइजेशन, नई तकनीक का उपयोग और विद्युतीकरण को शामिल किया है। आलोक अग्रवाल की कंप्यूटर सिस्टम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में विशेष सूची रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed