{"_id":"663b189b1ac52f404902a6d0","slug":"ajmer-news-adhaee-din-ka-jhopada-claimed-to-be-a-jain-place-jain-saint-sunil-sagarji-maharaj-said-this-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अढ़ाई दिन के झोपड़े पर जैन स्थल होने का दावा, जैन संत सुनील सागरजी महाराज ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अढ़ाई दिन के झोपड़े पर जैन स्थल होने का दावा, जैन संत सुनील सागरजी महाराज ने कही ये बात
Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 11:46 AM IST
सार
अजमेर दरगाह के पास स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े पर अब जैन समाज ने यहां जैन स्थल होने का दावा किया है। समाज के सुनील सागरजी महाराज का कहना है कि संस्कृत महाविद्यालय से भी पहले यहां जैन मंदिर या स्थल था।
विज्ञापन
सुनील सागरजी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के पास स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े में कुछ समय पूर्व संस्कृत महाविद्यालय होने का दावा किया गया था। अब जैन समाज के सुनील सागर महाराज ने अढ़ाई दिन के झोपड़े में जैन स्थल होने की बात कही है।
विज्ञापन
मंगलवार को जैन समाज के सुनील सागरजी महाराज फव्वारा सर्कल से दरगाह बाजार होते हुए अढ़ाई दिन के झोपड़े पहुंचे। जैन समाज के अनुसार अढ़ाई दिन का झोपड़ा पूर्व में संस्कृत विद्यालय होने से भी पहले एक जैन मंदिर या स्थल था, जिसको लेकर उन्होंने यहां से साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
जैन संत सुनील सागरजी महाराज ने कहा कि इतिहास समय-समय पर बदलता रहता है, ऐसे में सभी को उदारता रखनी चाहिए। अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक ऐतिहासिक वास्तुकला व महल का स्थान था लेकिन अब यह मस्जिद के रूप में दिखाई दे रहा है। यहां कई ऐतिहासिक मूर्तियां भी स्थापित थीं, जिन्हें खंडित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी धारणाएं होती हैं लेकिन विरासत की सुरक्षा बनी रहे ऐसे में शांति और सद्भावना की आवश्यकता है। संतों के झोपड़े में प्रवेश के दौरान स्थानीय मौलाना ने उन्हें यह कहते हुए रोकने का प्रयास किया कि आप नग्न अवस्था में अंदर प्रवेश नहीं कर सकते, जिस पर विश्व हिंदू परिषद के मौजूद पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए मामला समाप्त किया। सुनील सागर महाराज के साथ अन्य संत व साध्वियों समेत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी और पुलिस के जवान भी मौजूद थे।