{"_id":"66a70bba168d5f81100d3017","slug":"ajmer-more-than-100-e-rickshaws-running-illegally-seized-police-step-towards-improving-the-traffic-system-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : अवैध रूप से चल रहे 100 से ज्यादा ई रिक्शा जब्त, यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पुलिस का कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : अवैध रूप से चल रहे 100 से ज्यादा ई रिक्शा जब्त, यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पुलिस का कदम
Mon, 29 Jul 2024 08:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:55 AM IST
सार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई यातायात पुलिस की कार्रवाई में शहर में अवैध रूप से चलने वाले 100 से ज्यादा ई रिक्शा जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बिना परमिट चलाए जा रहे टेम्पो और ऑटो पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की यातायात पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध रूप से चलने वाले 100 से ज्यादा ई-रिक्शा जब्त किए हैं। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर यातायात इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया और अवैध रूप से शहर में चलने वाले ई रिक्शा जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने बिना परमिट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टेम्पो पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर में यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है। पुलिस ने किराए पर लेकर ई रिक्शा चलाने वालों के ई रिक्शा को जब्त किया और उनकी आरसी को निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि लोगों ने अपने नाम से कई सारे ई रिक्शा खरीद रखे हैं और उन्हें चलाने के लिए किराए पर दे रखा है। ये ई रिक्शा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, साथ ही इनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। इसी को लेकर एसपी ने निर्देश दिए थे, जिस पर यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अजमेर यातायात कार्यालय में ढाई सौ वाहनों को रखने की जगह है लेकिन इससे अधिक वाहन हो गए हैं, जिससे कार्यालय में जगह कम पड़ रही है। टीआई भीकाराम काला ने कहा कि आने वाले दिनों में बिना परमिट के चलने वाले ऑटो, टेम्पो व सिटी बसों पर भी कार्रवाई करके उन्हें जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन