फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Fire broke out in a three-storey building due to the explosion of gas filling cylinder in AC

Ajmer News: एसी में गैस भरने वाले सिलेंडर ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में लगी आग, 50 से अधिक फायर ब्रिगेड मौजूद

Fri, 12 Apr 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

अजमेर में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। एसी में गैस भरने वाले सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 50 से अधिक फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Ajmer Fire broke out in a three-storey building due to the explosion of gas filling cylinder in AC
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर के व्यस्ततम विमला मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एसी में गैस भरने का गोदाम था। गोदाम में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और उछलकर सड़क पर आ गिरे। धमाके सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए।

विज्ञापन


सूचना पर क्लॉक टावर व अलवर गेट थाना पुलिस और 50 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। बाजार में दुकानों को बंद करवा दिया गया है। लोगों को बिल्डिंग से दूर कर दिया है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चला है। बिल्डिंग के पास रहने वाली मंजू जैन ने बताया कि विमला मार्केट में लक्ष्मी मार्केट के नाम से बिल्डिंग है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम है, जिसमें सिलेंडर पड़े रहते हैं। जैसे ही ब्लास्ट की आवाज आई, ऐसा लगा कि कोई सामान फेक रहा है। बाहर लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि आग लग गई। शुरुआत में पटाखे जैसी आवाज आ रही थी। कुछ समय बाद बिल्डिंग में पूरी आग फैल गई।
विज्ञापन




आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह आग लगने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन सिलेंडर में हो रहे लगातार धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। तीन मंजिला इमारत में 30 से ज्यादा दुकानें और गोदाम हैं, जिसमें जेसीबी और क्रेन की मदद से अब दीवारें तोड़कर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित और एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने आसपास के इलाके को खाली कराया है। ट्रैफिक को बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जिस स्थान पर आग लगी वहां पर लोगों को जाने से रोका जा रहा है। क्योंकि सुबह लगी आग से इमारत भी जर्जर हो चुकी है। अजमेर रेंज आईजी लता मनोज ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक मौके पर आग बुझाने के प्रयास किया जा रहे हैं और बड़ी संख्या में पुलिस व एसडीआरएफ के जवान व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, जेसीबी और क्रेन के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed